कांग्रेस टिकट को फार्मूला तय, पायलट ने बताया किसे बनाएंगे उम्मीदवार, जल्द जारी होगी लिस्ट

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर पंजाब में सरगर्मियां तेज हो गई है। जहां आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारने शुरू कर दिए है, वहीं कांग्रेस ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को श्रीचमकौर साहिब से ‘जवानी संभाल जट्टा’ साइकिल रैली की शुरुआत हुई। पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट इस अभियान में शामिल हुए और साइकिल रैली को रवाना किया। इस दौरान पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने विधानसभा चुनाव में टिकटों के बंटवारे को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि टिकट उसी नेता को मिलेगी, जो जमीन पर काम करेगा और जिसने पिछले साढ़े चार साल में कांग्रेस का झंडा उठाकर जनता के बीच संघर्ष किया है। टिकट की दावेदारी करना हर नेता का अधिकार है, लेकिन अंतिम फैसला मेहनत, काम और उम्मीदवार की गुणवत्ता के आधार पर होगा। पार्टी ऐसे लोगों को आगे लाएगी, जो वास्तव में जनता के बीच सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जल्द जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का फोकस पंजाब को बेहतर बनाना है।
इसके लिए किसानों और नौजवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए रोडमैप तैयार किया जाएगा। पायलट ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार साल में पंजाब ने बहुत कुछ खोया है। प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था, नशे और अन्य गंभीर समस्याओं को हल करने में सरकार नाकाम रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश में 300 से अधिक बार गोलियां चलीं और कई लोगों की जान गई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ पहचान बनाने वाली आम आदमी पार्टी अब खुद भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार और उनके कार्यालय से जुड़े लोगों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगने के बावजूद सरकार ने इन पर जवाब नहीं दिया। पायलट ने आरोप लगाया कि दिल्ली में बैठे लोग पंजाब सचिवालय चला रहे हैं और प्रदेश के लोगों की गाढ़ी कमाई को बर्बाद किया जा रहा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714