भारत

देश में कोरोना का खतरा, PM मोदी करेंगे समीक्षा, 4 केस भारत में भी

भारत में एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार भी अलर्ट हो गई है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सीनियर अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक की। जिनमें उन्होंने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है।

वहीं, पीएम मोदी आज दोपहर कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अधिकारियों और मंत्रियों की इमरजेंसी बैठक बुलाई है। दूसरी तरफ, यूपी के सीएम योगी ने भी कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई है। यूपी सरकार ने विदेशों से आने वाले यात्रियों की जांच करने के आदेश दिए हैं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

बता दें कि चीन में कोरोना के बिगड़ते हालात को देखते हुए मंगलवार को केंद्र सरकार सभी सभी राज्यों को पत्र लिखा था। इसमें कहा गया था कि सभी पॉजिटिव केस के सैम्पल्स जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजें, ताकि कोरोना के नए वैरिएंट का पता लगाया जा सके।

देश में कोरोना से जुड़े अपडेट्स

कर्नाटक सरकार ने कोरोना को लेकर रिव्यू मीटिंग बुलाई है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
  • महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे आज दोपहर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक से पहले राज्य में कोविड की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे।
  • कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर उत्तराखंड सरकार अलर्ट पर है, इसे लेकर नई SOP जारी की जाएगी।
  • सीरम इंस्टीट्यूट के अदार पूनावाला ने कहा है कि भारतीयों को वैक्सीनेशन और ट्रैक रिकॉर्ड बढ़ते कोरोना केसेस से पैनिक होने की जरूरत नहीं है।उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को सरकार के निर्देशों का पालन करना चाहिए।
  • उड़ीसा राज्य सरकार ने भी लोगों से कोविड नियमों के पालन को लेकर गाइडलाइन्स जारी की हैं।
  • स्वास्थ्य मंत्री बोले- कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है

बुधवार को हेल्थ मिनिस्ट्री की हाई लेवल मीटिंग में मंडाविया ने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, पर भारत हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। हमने सभी संबंधित लोगों को अलर्ट रहने और निगरानी बढ़ाने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक एयरपोर्ट्स पर विदेशी यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग भी शुरू कर दी गई है।

सितंबर में भारत आ गया था कोरोना का चीनी वैरिएंट
केंद्र सरकार की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट BF.7 के मामले सामने आए थें। कुल 4 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें तीन गुजरात से और एक ओडिशा से थे। इसके बाद देश में सब-वैरिएंट का कोई और मामला रिपोर्ट नहीं किया गया था।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

रिपोर्ट के मुताबिक, वडोदरा में एक NRI महिला में ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट BF.7 के इसके लक्षण मिले थे। वह अमेरिका से वडोदरा आई थी। उसके कॉन्टैक्ट में आए 2 अन्य लोगों की भी जांच हुई थी। हालांकि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। बाद में महिला ठीक हो गई थी। इसके अलावा दो अन्य केस अहमदाबाद और ओडिशा में भी मिले थे।

मास्क लगाएं और बूस्टर डोज लें
बैठक के बाद नीति आयोग के मेंबर डॉ. वीके पॉल ने लोगों को भीड़ में मास्क लगाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा- मास्क गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों और बुजुर्गों के लिए बेहद जरूरी है। अभी केवल 27% आबादी ने ही बूस्टर डोज ली है। यह खुराक लेना सभी के लिए कम्पलसरी है।

दिल्ली में कोरोना से एक की मौत
दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के पांच नए मरीज मिले है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। दिल्ली में नए केस के बाद कुल मामलों की संख्या 200,71,02 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या अब 26,520 पहुंच गई है।

MP में कोरोना को लेकर फिर अलर्ट; प्रदेश में 7 एक्टिव केस
मध्य प्रदेश सरकार ने भी कोविड अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश के सभी जिलों के CMHO को कोविड के संक्रमण को बढ़ने से पहले नियंत्रित करने सर्विलांस सैंपल और पॉजिटिव मरीजों के सैंपल की जीनोम टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, प्रदेश में अभी कोरोना के कुल 7 एक्टिव मरीज हैं, जो भोपाल और खंडवा में होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। एक एक्टिव मरीज इंदौर में है।

स्वास्थ्य संचालनालय के इंटीग्रेटेड डिसीज सर्विलांस प्रोग्राम (IDSP) शाखा से मिली जानकारी के अनुसार बीते दो सप्ताह से राज्य के एक भी अस्पताल में कोरोना का नया मरीज भर्ती नहीं हुआ है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने भी पूरे राज्य में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश के सभी CMO और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि एयरपोर्ट पर चौकसी बढ़ा दी जाए। विदेश की यात्रा करके लौटे लोगों का भी कोविड टेस्ट करवाया जाएगा।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button