ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत तैयार, 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, एंटी ड्रोन सिस्टम एक्टिवेट

12 और 13 सितंबर को दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत तैयार है। भारत मंडपम में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ-साथ साझेदार देशों और आमंत्रित देशों के नेता भी शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान बैठकों के अलावा नेताओं की सामूहिक तस्वीर, भारत मंडपम में प्रदर्शनी का दौरा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी में रात्रिभोज भी कार्यक्रम का हिस्सा होगा। भारत ने पहली जनवरी, 2026 को ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह समूह की अध्यक्षता संभालने का भारत का चौथा अवसर है।
भारत की अध्यक्षता में इस साल की विषयवस्तु ‘लचीलेपन, नवाचार, सहयोग के लिए निर्माण’ रखी गई है। मुख्य शिखर सम्मेलन से पहले 11 सितंबर को भारत मंडपम में ब्रिक्स व्यापार मंच और महिला व्यापार गठबंधन की बैठक भी होगी। दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने करीब 30,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है। इनमें एयरपोर्ट, होटल और भारत मंडपम को सुरक्षा घेरे में रखा गया है। ब्रिक्स समिट के दौरान दिल्ली और मेहमानों की सुरक्षा में एंटी-ड्रोन सिस्टम, एंटी-एयरक्राफ्ट गन, स्नाइपर और एंटी-सबोटाज टीमें लगाई गई हैं। दिल्ली में 11 से लेकर 13 दिसंबर तक 35 रूट और 11 होटल सुरक्षा घेरे में रहेंगे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पहला दिन: नेताओं के आगमन के साथ शुरू होगा कार्यक्रम
पहले दिन ब्रिक्स सदस्य देशों के नेताओं के आगमन के साथ कार्यक्रम शुरू होगा। दिन का मुख्य फोकस सदस्य देशों के बीच बंद कमरे में होने वाले सत्र और उसके बाद होने वाले औपचारिक कार्यक्रमों पर रहेगा।
– दोपहर 2:35 बजे: ब्रिक्स सदस्य देशों के नेताओं का बंद कमरे में सत्र। विषय होगा ‘समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करना।’
– शाम 4:25 बजे: नेता ‘भारत इनोवेट्स एग्जीबिशन’ का दौरा करेंगे। इसके बाद सामूहिक तस्वीर और संयुक्त पौधारोपण समारोह होगा।
– शाम 7:30 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी में रात्रिभोज आयोजित होगा।
दूसरा दिन: साझेदार और आमंत्रित देशों की भी भागीदारी
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन कार्यक्रम का दायरा और व्यापक होगा। इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के अलावा साझेदार देशों और आमंत्रित देशों के नेता भी शामिल होंगे। इसके बाद समावेशी वैश्विक विकास से जुड़े मुद्दों पर खुला सत्र आयोजित किया जाएगा।
– सुबह 9:55 बजे: ब्रिक्स देशों, साझेदार देशों और आमंत्रित देशों के नेताओं का आगमन।
– सुबह 10:35 बजे: नेताओं की आधिकारिक ग्रुप फोटो।
– सुबह 10:50 बजे: खुला सत्र शुरू होगा। इसका विषय होगा ‘मजबूती, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी: समावेशी ग्लोबल ग्रोथ के लिए भविष्य
को आकार देना’।
राष्ट्रपति भवन, संग्रहालय और अमृत उद्यान आज से 13 सितंबर तक बंद
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में इस सप्ताहंत ब्रिक्स सम्मेलन के आयोजन के मद्देनजर राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन संग्रहालय और अमृत उद्यान 11 से 13 सितंबर तक आम लोगों के लिए बंद रहेंगे। राष्ट्रपति भवन सचिवालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सचिवालय ने यह भी कहा है कि 12 सितंबर को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में होने वाला ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह भी आयोजित नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ब्रिक्स सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में हो रहा है। इसमें शामिल होने के लिए सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष, प्रमुख और उनके प्रतिनिधिमंडल आ रहे हैं। इसे देखते हुए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त और यातायात व्यवस्था के तहत सरकार ने 11 सितंबर को सभी सार्वजनिक कार्यालयों में पहले से ही अवकाश घोषित किया हुआ है।