राजनीति

चोट लगने के बाद सेट पर वापस लौटे रोहित शेट्टी सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया वीडियो

चोट लगने के बाद सेट पर वापस लौटे रोहित शेट्टी सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया वीडियो बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी बीते दिन अपनी अपकमिंग वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग में घायल हो गए थे, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में सर्जरी भी करवानी पड़ी थी। लेकिन इलाज के कुछ घंटे बाद ही वह सेट पर लौट आए हैं। वहीं सेट पर लौटते ही डायरेक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को उनके सलामती की दुआ करने के लिए शुक्रिया कहा है।

इसी बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रोहित का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सिद्धार्थ कहते दिख रहे हैं, ‘हमारे यहां ओजी एक्शन मास्टर हैं, जो एक एक्सीडेंट का शिकार होने के बाद सेट पर वापस लौट आए हैं। जबकि अभी 12 घंटे भी नहीं हुए हैं। वह एक रॉकस्टार की तरह सेट पर वापस आ गए हैं।’ इसी वीडियो में रोहित शेट्टी भी अपनी बात कहते हुए दिख रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने कैप्शन में लिखा, ‘एक सच्चा गुरु उदाहरण से बनता है। हम सभी रोहित शेट्टी सर के एक्शन के प्रति प्यार और उनके द्वारा निर्देशित स्टंट के प्रति उनके जुनून के बारे में जानते हैं। कल रात कार स्टंट एक्शन पीस खुद करते हुए, वह एक एक्सीडेंट के शिकार हो गए।

यह भी पढ़ें ...  Rashifal 31 December 2022: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल का अंतिम दिन कैसा रहेगा आपका

लेकिन रात की नींद और एक मामूली सर्जरी के बाद वह 12 घंटे से भी कम समय में सेट पर वापस लौट आए हैं। सर, आप हम सभी के लिए एक प्रेरणा हैं। आपको हमारा प्यार और सम्मान’।

वेब सीरीज में नजर आएंगे ये स्टार्स

डायरेक्टर रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में कई बॉलीवुड स्टार्स एक साथ नजर आने वाले हैं। इस सीरीज में शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वेब सीरीज की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है।

अभी तक मेकर्स ने इस बेव सीरीज की रिलीज डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया हैं। लेकिन इस वेब सीरीज के साथ रोहित शेट्टी ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने वाले हैं।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button