आज की ख़बरदेश विदेश

एक साल पहले जिस बैसरन घाटी पर बहा था 25 पर्यटकों का खून, जानें अब कैसे हैं वहां के हालात

पहलगाम। आज से ठीक एक साल पहले 22 अप्रैल 2025 को देश उस समय दहल गया ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कही जाने वाली बैसरन घाटी में गोलियों की आवाज गूंज उठी। जहां हर दिन हंसी गूंजती थी, जहां पहाड़ों के बीच लोग अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल जीने आते थे। उसी बैसनर घाटी में आतंकियों ने धर्म पूछकर 25 पर्यटकों और एक स्थानीय की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना का बदला लेने के लिए भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया और आतंकियों के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर उन्हें जहनुम का रास्ता दिखाया। अब इस घटना को एक साल पूरा हो गया है। इस त्रासदी की पहली बरसी पर पहलगाम अपनी असुरक्षित छवि को मिटाने की पुरजोर कोशिश कर रहा है।

घटना के बाद पहलगाम में पर्यटकों की वापसी तो शुरू हुई, लेकिन संख्या अब भी कम बनी हुई है। इसका बड़ा कारण बैसरन घास का मैदान अब भी बंद होना है, जहां पिछले वर्ष आतंकवादियों ने 25 पर्यटकों और एक स्थानीय व्यक्ति की हत्या कर दी थी। ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर बैसरन अब तक बंद है, जिससे पर्यटकों का भरोसा पूरी तरह बहाल नहीं हो पाया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

हमले के बाद बंद किए गए कई पर्यटन स्थलों को फिर से खोल दिया गया है, लेकिन बैसरन बंद ही रहा है। प्रवेश द्वार पर सरकार ने एक स्मारक बनाया है, जहां हमले में मारे गए 26 लोगों के नाम दर्ज हैं। पर्यटक वहां तस्वीरें लेते हैं, नाम पढ़ते हैं और फिर लिद्दर नदी के किनारे घूमकर लौट जाते हैं। पहलगाम टैक्सी ड्राइवर संघ के अध्यक्ष गुलाम नबी लोन ने कहा, “ पर्यटक आ तो रहे हैं, लेकिन रात नहीं रुक रहे। इससे टैक्सी, घुड़सवारी और होटल व्यवसाय पर असर पड़ रहा है। ”

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button