तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की पहली बैठक होने जा रही है। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई नेता वहां पहुंच चुके हैं। बैठक में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ये पहली बार है कि मैं अध्यक्ष बनने के बाद हम कार्यसमिति (CWC) की बैठक कर रहा हूं। हमारी पार्टी के संगठन बारे में इसमें ज्यादा बात होगी। आने वाले चुनाव को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी। गठबंधन के बारे में बाद में जब हम गठबंधन के साथियों के साथ बैठेंगे तब चीजें तय हो जाएंगी।
#WATCH ये पहली बार है कि मैं अध्यक्ष बनने के बाद हम कार्य समिति(CWC) की बैठक कर रहे हैं। हमारी पार्टी के संगठन बारे में इसमें ज्यादा बात होगी। आने वाले चुनाव को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी…गठबंधन के बारे में बाद में जब हम गठबंधन के साथियों के साथ बैठेंगे तब चीजें तय हो जाएंगी:… pic.twitter.com/0610olgYEv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2023
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना
इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और केंद्रीय मंत्रियों के बयानों को आड़े हाथों लिया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के ‘मोहब्बत की दुकान’ से जुड़े बयान पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि भाजपा के साथ यही समस्या है जो मोहब्बत का मतलब ही नहीं समझते हैं। मोहब्बत का मतलब सम्मान और प्यार होता है। कांग्रेस और INDIA गठबंधन सभी धर्मों, सभी जातियों, सभी समुदायों, समाज के सभी वर्गों का सम्मान करता है। अनुराग ठाकुर को राष्ट्रवाद या मोहब्बत पर भाषण नहीं देना चाहिए।
#WATCH हैदराबाद: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, "…भाजपा के साथ यही समस्या है जो मोहब्बत का मतलब ही नहीं समझते हैं। मोहब्बत का मतलब सम्मान और प्यार होता है। कांग्रेस और INDIA गठबंधन सभी धर्मों, सभी जातियों, सभी समुदायों, समाज के सभी… pic.twitter.com/xDqjUjtbXc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2023
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक मायने रखती है: सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि तेलंगाना में हमारी सरकार नहीं है। यह बैठक मायने रखती है कि तेलंगाना हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण राज्य है, तेलंगाना को बनाने में कांग्रेस की भूमिका रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा हिमाचल प्रदेश को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र को लिखे जाने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी ने पत्र लिखा है। उन्होंने 3 दिन हिमाचल प्रदेश का दौरा भी किया, हालातों का जायजा लिया और फिर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा।
#WATCH तेलंगाना में हमारी सरकार नहीं है। यह बैठक मायने रखती है कि तेलंगाना हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण राज्य है, तेलंगाना को बनाने में कांग्रेस की भूमिका रही है: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, दिल्ली
प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा हिमाचल प्रदेश को लेकर… pic.twitter.com/MbPKCgn8Ve
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2023
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने तेलंगाना में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक को लेकर कहा, “यह हमारी पुरानी ज़मीन है, इस ज़मीन से कांग्रेस को हमेशा शक्ति मिली है। आज हम वहां वापस पहुंचे हैं और उसे नमस्कार करतें हैं। बैठक के बाद निष्कर्ष सामने आएगा।”
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर कहा, “जो हुआ है वह कष्ट की बात है, जिन लोगों की जान गई है उनके प्रति हम जितनी संवेदना व्यक्त करें वह कम है। इस समय राजनीतिक व्यवस्थाओं पर टिप्पणी करना सही नहीं है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्लोबल रेटिंग को लेकर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, “जब खुद ही लिखना है कि नंबर कितने मिले हैं तो नंबर थोड़ा ज़्यादा लिख लेना चाहिए था।”
#WATCH हैदराबाद: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने तेलंगाना में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक को लेकर कहा, "यह हमारी पुरानी ज़मीन है, इस ज़मीन से कांग्रेस को हमेशा शक्ति मिली है। आज हम वहां वापस पहुंचे हैं और उसे नमस्कार करतें हैं। बैठक के बाद निष्कर्ष सामने आएगा।"
कांग्रेस… pic.twitter.com/ojxMvudhHv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2023