चंडीगढ़

अमृतपाल सिंह मामले मेंआईजी सुखचैन सिंह गिल का बड़ा दावा

अमृतपाल सिंह मामले में पंजाब के आईजी सुखचैन सिंह गिल का बड़ा ब्यान सामने आया है। आईजी सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि इस पूरे मामले में जो भी लोग संलिप्त थे, उनके खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस इस मामले में किसी भी बेकसूर लोगों को गिरफ़्तार नहीं करेगी और करेगी भी तो उनको सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया जाएगा। हमने अलग-अलग जगहों से 207 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से 30 लोगों को आपराधिक मामलों के तहत गिरफ़्तार किया है। कहा कि अच्छी तरह से जांच-पड़ताल किए जाने के बाद जो लोग दोषी पाए जाते हैं, उन्हीं के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा, बाकी लोगों से पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाएगा।

वहीं उन्होंने कहा कि पुलिस अमृतपाल सिंह की खोज कर रही है। हमें पता चला है कि इसका आखिरी स्थान हरियाणा में है। हमने बलजीत कौर नाम की महिला को हरिसात में लिया है। अमृतपाल कुरुक्षेत्र में इस महिला के घर में रुका था और यह लोग पिछले 2.5 साल से संपर्क में थे।

वहीं आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि अमृतपाल को लेकर कुछ तस्वीरें हमने शेयर की है, अगर किसी को इस बारे कोई सूचना मिलती है तो तुरन्त पुलिस को इसकी जानकारी दें। हमे केंद्र की सारी एजेंसियों के साथ संपर्क में हैं, अमृतपाल किसी भी राज्य में जा सकता है। जल्द ही अमृतपाल की लोकेशन को ट्रैक कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें ...  मुख्यमंत्री :चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला लोकतंत्र और सच्चाई की जीत है

 

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button