राष्ट्रीय

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के साढ़े तीन लाख किसानों को मिलेंगे 177 करोड़

लखनऊ।

 Big decision of Yogi government: तकनीकी कारणों से पिछले दो वर्षों में फसलों के मुआवजे से वंचित रहे 3.76 लाख किसानों के खाते में जल्द ही 176 करोड़ रुपये से अधिक राशि भेजी जाएगी। डाटा फीडिंग के दौरान आधार व खाता संख्या गलत होने के कारण यह किसान मुआवजे से छूट गए थे।

 

किसानों को मुआवजा राशि प्रदान करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने फसलों के नुकसान के दोबारा सत्यापन में लापरवाही और मुआवजा जारी नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए 17 जिलों के एडीएम एफआर से जवाब-तलब का निर्देश भी दिया था।

 

अपर मुख्य सचिव सुधीर गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुआवजे से छूटे किसानों को सहायता धनराशि देने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में दोबारा सर्वे कराया गया। सर्वे में पाया गया कि प्रदेश के वित्तीय वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-233 में कुल 3,76,287 किसान क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे से छूट गए थे। प्रदेश के सभी 75 जिलों से दोनों वित्तीय वर्ष के लिए कुल 1,76,96,63,245 रुपये की धनराशि की मांग शासन से की गई है।

यह भी पढ़ें ...  मध्य प्रदेश की जनता भी अब बदलाव माँग रही है.. विधानसभा क्षेत्र मऊगंज में 'एक मौका केजरीवाल को' महारैली से Live..
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button