चंडीगढ़

Chandigarh MC Budget 2023-24: चंडीगढ़ नगर निगम का 2100 करोड़ का प्रस्तावित बजट पास

चंडीगढ़ नगर निगम ने साल 2023-24 के लिए आज 2100 करोड़ रुपए का प्रस्तावित बजट पास किया। निगम अपना प्रस्तावित बजट प्रशासन को भेजेगा। मेयर अनुप गुप्ता ने कहा कि यह प्रस्तावित बजट शहर के लोगों, गांवों और कॉलोनियों को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। इसमें कई बड़े प्रोजेक्ट भी शामिल किए गए हैं। जिनमें शहर में 24 घंटे पीने के पानी की सप्लाई देना, ड्राई और वेट वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, हार्टिकल्चर वेस्ट प्लांट, C&D वेस्ट प्लांट, प्लास्टिक वेस्ट प्लांट आदि से जुड़े प्लांट्स और प्रोजेक्ट्स को मजबूत करना शामिल हैं।

 

 

 

मेयर अनुप गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष बजट से गौशाला की अपग्रेडेशन की जाएगी। गांवों के विकास के लिए भी निवेश रखा गया है। वहीं डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन को मजबूत बनाया जाएगा। वहीं ड्राई और वेट वेस्ट प्लांट के जरिए बॉयो-CNG बनाया जाएगा।

 

 

 

मेयर अनुप गुप्ता ने कहा कि निगम का राजस्व बढ़ाने के लिए प्रापर्टी टैक्स का दायरा बढ़ाया जाएगा। शहर में कोई नया टैक्स न लगाकर पुराने टैक्सों से ही रेवेन्यू बढ़ाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि नए बजट के तहत शहर में स्मार्ट पार्किंग का प्रबंध किया गया है। वहीं ड्रेन वाटर सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा। वहीं रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर और गार्बेज कलेक्शन से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें ...  पंजाब में बड़ा हादसा: वैसाखी मनाने श्री खुरालगढ़ साहिब जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, सात की मौत

 

 

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button