राजनीतिहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पहली कैबिनेट में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान,ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल

हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल कर दिया है। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की पहली बैठक में ही कांग्रेस सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम को फिर से बहाल करने का फैसला लिया। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू मीडिया से भी रूबरू होंगे। चुनाव में कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग थी, जिसे पूरा करने का वादा कांग्रेस के नेताओं ने किया था।

 

हिमचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कांग्रेस के तमाम नेताओं ने ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करने का वादा किया था। प्रियंका गांधी से लेकर हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करने की बात कही थी। इस मुद्दे को लेकर जमकर राजनीति भी हुई थी। हालांकि, चुनाव प्रचार में कांग्रेस की तरफ से किया गया ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करने का वादा बीजेपी पर भारी पड़ गया और सत्ता से हाथ धोना पड़ा।

यह भी पढ़ें : दुनिया का सबसे लम्बा रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास

यह भी पढ़ें : लोहड़ी पर पंजाब के मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा,6 हजार से ज्यादा कर्मचारी होंगे पक्का

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button