हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) के री-अपीयर अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शेड्यूल घोषित कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने बताया कि डीएलएड पार्ट-1 बैच 2024-26 तथा डीएलएड पार्ट-2 बैच 2023-25 के नियमित री-अपीयर अभ्यर्थियों की परीक्षाएं जून में प्रदेश के विभिन्न सरकारी डाइट संस्थानों में स्थापित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। जानकारी के अनुसार, डीएलएड पार्ट-1 बैच (रेगुलर) री-अपीयर परीक्षा चार जून से 18 जून तक आयोजित होगी, जबकि डीएलएड पार्ट-2 बैच (रेगुलर) री-अपीयर परीक्षा चार से 16 जून तक चलेगी। दोनों परीक्षाओं का समय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया गया है।
बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा आरंभ होने से कम से कम आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड प्रशासन ने संबंधित सरकारी डाइट, निजी प्रबंधित प्रशिक्षण संस्थानों तथा विभागीय अधिकारियों को परीक्षा संबंधी सभी औपचारिकताएं समय रहते पूरी करने और बोर्ड की वेबसाइट पर डेटशीट व अधिसूचना अपलोड करने के निर्देश भी जारी किए हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714