चोरी की कार बेचने के विवाद ने ली जान, डेराबस्सी में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा; दो आरोपी गिरफ्तार, जांच तेज

डेराबस्सी
डेराबस्सी के निकट अंबाला कालका रेलवे लाइन पर चार महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव के मामले में रेलवे पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करने का दावा किया है। पुलिस ने इस बहुचर्चित ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव मुकंदपुर निवासी गुरजीत सिंह और सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों को मंगलवार को डेराबस्सी की अदालत में पेश किया गया। जहां पुलिस ने पांच दिन के रिमांड की मांग की। हालांकि अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रेलवे पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे चोरी की एक कार को बेचने को लेकर हुआ विवाद मुख्य कारण था।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
जांच में यह भी पता चला कि मृतक कर्म सिंह कथित तौर पर एक चोरी की कार लेकर आया था, जिसे आगे बेचने की योजना बनाई जा रही थी। इसी दौरान लेन-देन और आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने कथित रूप से कर्म सिंह की हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पहले कर्म सिंह के हाथ पैर बांध दिए और फिर उसे गांव जनेतपुर अंडरपास के निकट रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। इसके बाद ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने हत्या को हादसे का रूप देने की नीयत से शव को रेलवे लाइन पर डाला था, ताकि मामला सामान्य रेल दुर्घटना प्रतीत हो और किसी को उन पर संदेह न हो। वहीं, पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैंए जिससे इस पूरे मामले की परतें खुलेंगी और चोरी के वाहन से जुड़े संभावित गिरोह का भी पर्दाफाश हो सकता है।