चंडीगढ़

देशभर में दिवाली की धूम, संत कबीर कुटीर की तस्वीरें शेयर कर बोले CM मनोहर – सबके हृदय में बसने वाले हमारे प्रभु श्री राम आए हैं!

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज चंडीगढ़ स्थित अपने आवास संत कबीर कुटीर में कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ दिवाली का त्यौहार मनाया।

 

 

 

मुख्यमंत्री को कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने भी दीपावली की शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने सभी कर्मियों को दीपों के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव सभी के जीवन में नया प्रकाश और सुख समृद्धि लेकर आए। दीपावली का त्यौहार हर व्यक्ति के जीवन में नया प्रकाश और सुख-समृद्धि लेकर आए।

 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने x हैंडल (Twitter) पर तस्वीरे पोस्ट करते हुए लिखा…सबके हृदय में बसने वाले हमारे प्रभु श्री राम आए हैं!

 

यह भी पढ़ें ...  वारिस पंजाब दे का NRI विंग हुआ अमृतपाल के खिलाफ, जत्थेदार अकाल तख्त को पत्र भेज कर कही ये बात

आज संत कबीर कुटीर ( मुख्यमंत्री आवास ) पर दीप जलाकर पावन पर्व दीपावली मनाई तथा भव्य अयोध्या धाम की प्रतिमा पर भी दीया प्रज्वलित कर प्रभु का स्वागत किया।

प्रभु श्री राम जी की कृपा पूरे प्रदेशवासियों पर बनीं रहे। जय सियाराम!

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button