भारतीयों की रक्षा कर रहे खाड़ी देश, कोच्चि में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस पर राजनीति करने का लगाया आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में बुधवार को ईरान-अमरीका युद्ध को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि इस समय खाड़ी देशों की सरकारें भारतीय नागरिकों की रक्षा कर रही हैं, लेकिन ऐसे संकट में भी कांग्रेस राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं इस बात का भी शुक्रगुजार हूं कि खाड़ी देशों की सरकारें हमारे नागरिकों की रक्षा कर रही हैं। हमारी भारतीय एंबेसी 24 घंटे उनकी मदद कर रही हैं। चाहे खाना हो, मेडिकल हो या कानूनी मदद, सब कुछ दिया जा रहा है, लेकिन दुख की बात है कि ऐसे ग्लोबल संकट में भी कांग्रेस राजनीति कर रही है और ऐसे बयान दे रही है जिससे हालात और खराब हो सकते हैं और लोग मुश्किल में पड़ सकते हैं, ताकि आखिर में वे मोदी पर इल्जाम लगा सकें।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्हें देश में हो रहे डिवेलपमेंट के बारे में पता नहीं है, क्योंकि उन्हें इस बात का पता नहीं है कि केरल समेत भारत के युवा और कई कंपनियां ड्रोन बनाने का काम कर रही हैं। मोदी ने कहा कि भाजपा केरल को एआई और भविष्य की टेक्नोलॉजी का हब बनाने के लिए काम करेगी। पीएम ने पश्चिम एशिया में चल रही जंग को लेकर आत्मनिर्भरता का महत्त्व बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट ने भारत के एनर्जी सिक्योर और आर्थिक रूप से आजाद बनने के महत्त्व को दिखाया है।
एर्नाकुलम में 11000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरलम के विकास को गति देने के लिए बुधवार को जीवंत तटीय शहर कोच्चि का दौरा किया और कई प्रभावशाली परियोजनाओं का शुभारंभ किया। निवेश की व्यापकता पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने केरलम के एर्नाकुलम जिला में लगभग 11,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कोच्चि आना हमेशा एक शानदार अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि मैं इन परियोजनाओं के लिए केरलम के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं।