राष्ट्रपति के अपमान पर सियासी घमासान, PM मोदी ने घेरी ममता सरकार, कहा, यह राष्ट्रपति नहीं, संविधान का अपमान

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली में लगभग 33,500 करोड़ रुपए की लागत से कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने टीएमसी पर राष्ट्रपति के अपमान का आरोप लगाया। पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है, और पिछले कल पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का घोर अपमान किया। द्रौपदी मुर्मू संथाल समुदाय के एक बड़े उत्सव में शामिल होने के लिए बंगाल गई थीं, लेकिन राष्ट्रपति का सम्मान करने के बजाय, टीएमसी ने इस पवित्र और महत्त्वपूर्ण आयोजन का बहिष्कार किया। पीएम मोदी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू खुद आदिवासी समुदाय से आती हैं और हमेशा उनके विकास के लिए चिंतित रहती हैं। टीएमसी सरकार ने उस कार्यक्रम को कुप्रबंधन के भरोसे छोड़ दिया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
यह न केवल राष्ट्रपति का अपमान है, बल्कि भारत के संविधान का भी अपमान है। यह संविधान की भावना का अपमान है, यह लोकतंत्र की महान परंपरा का भी अपमान है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि ये व्यवहार संविधान की भावना के खिलाफ है। पीएम ने आगे कहा कि हमारे देश में कहा जाता है कि कोई व्यक्ति कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंतत: अहंकार ही उसका नाश करता है। आज देश की राजधानी से, मैं आप सभी से अपील करता हूं कि टीएमसी की गंदी राजनीति और सत्ता का अहंकार, जिसने एक आदिवासी राष्ट्रपति की गरिमा का अपमान किया है, जल्द ही चकनाचूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की प्रबुद्ध जनता टीएमसी को एक महिला, एक आदिवासी, देश की राष्ट्रपति का अपमान करने के लिए कभी माफ नहीं करेगी। देश भी उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। देश का आदिवासी समुदाय उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।