धर्मशाला पहुंची भारत-अफगानिस्तान की टीमें, एचपीसीए स्टेडियम में कल खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला

आईपीएल के कुछ दिनों बाद ही धर्मशाला में एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच लौट आया है। इस बार टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच एकदिवसीय मैच का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों को देखने को मिलेगा। टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली तीन एकदिवसीय मैचों की सीरिज के 13 जून को पहले मैच का गवाह एचपीसीए का धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को दोनों टीमें धर्मशाला पहुंच गई हैं। गुरुवार को दिन में पहले भारतीय टीम धर्मशाला पहुंची, जिसके बाद टीम अफगानिस्तान भी धर्मशाला पहुंची।
दोनों टीमों के खिलाडिय़ों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गगल एयरपोर्ट से धर्मशाला पहुंचाया गया। भारतीय स्टार क्रिकेटरों रोहित शर्मा, शुभमन गिल, केएल राहुल को देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौसम विभाग ने मैच के दिन आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। वहीं, अगर पिच की बात करें तो शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलने की संभावना है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो सकता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
आज अभ्यास करेंगी टीमें
13 जून को होने वाले वनडे मैच से पहले दोनों ही टीमें शुक्रवार को स्टेडियम पंहुचकर नेट में अभ्यास करेंगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक मेहमान टीम अफगानिस्तान शुक्रवार को दिन में 1:30 बजे से 4:30 बजे तक नेट पर पसीना बहाएगी, जबकि दूसरे सेशन में शाम को 5:30 बजे से 8:30 बजे तक टीम इंडिया स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस करेंगी।