नई दिल्ली। देश में एक बार फिर LPG सिलेंडर महंगा हो गया है। इस बार महंगाई का यह बम घरेलू उपभोक्ताओं पर फूटा है। तेल कंपनियों ने आम जनता को झटका देते हुए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 29 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। इससे पहले लगातार कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही थी। इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में अब 14 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर 913 रुपए की जगह 942 रुपए का हो गया है। हालांकि वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद से घरेलू रसोई गैस के दाम दूसरी बार बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 07 मार्च को इसमें 60 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।
इस दौरान, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी-भरकम वृद्धि हो चुकी है। गत 01 जून को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 42 रुपए बढ़ाकर 3,113.50 रुपए कर दी गई थी। पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद से दिल्ली वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम 1,373 रुपए बढ़ चुके हैं। इस साल फरवरी में इसकी कीमत 1,740.50 रुपए थी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
LPG के दाम बढ़ने पर अब सरकार का बयान भी आ गया है। सरकार का कहना है कि भारतीय घरों में खाना पकाने वाली गैस की कीमतें दुनिया में सबसे कम हैं। सरकार की ओर से कहा गया है कि न सिर्फ भारत में सिलेंडर की कीमत किसी भी पड़ोसी देश की तुलना में कम है, जबकि अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे विकसित देशों के मुकाबले देश में LPG सिलेंडर बेहद कम कीमत पर मिल रहा है।
सरकार की ओर से बताया गया है कि एक सिलेंडर की सप्लाई की लागत 1600 रुपए से अधिक हो गई है, जिससे हर घरेलू सिलेंडर पर करीब 700 रुपए का नुकसान हो रहा है। फरवरी और जून 2026 के बीच LPG के लिए सउदी सीपी बेंचमार्क में लगभग 46% की बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि होर्मुज में रुकावट के कारण खाड़ी देशों से सप्लाई कम हो गई है, जिससे 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की सप्लाई की लागत काफी बढ़ गई है और इसके चलते आम ग्राहकों के लिए रिटेल कीमत बदलकर 942 रुपए प्रति सिलेंडर कर दिया गया है।