खेलयूथ लाइफहिमाचल

नेशनल खेलेंगी जुन्गा की ताशील, भुवनेश्वर में होने वाली अंडर-21 राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित

शिमला जिला की जुन्गा तहसील की ग्राम पंचायत बलोग के ताशील ठाकुर का सीनियर अंडर-21 आयु वर्ग की महिला वॉलीबाल टीम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता भुवनेश्वर, ओडिशा में 15 से 20 मार्च तक आयोजित करवाई जाएगी। ताशील ठाकुर ने इससे पहले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राज्य स्तर पर चयनित खिलाडिय़ों के लिए कुल्लू जिला में एक हफ्ते का विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया गया, जहां ताशील ने अपने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और समर्पण से प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

बता दें कि ताशील ठाकुर का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन होने से जुन्गा में खुशी की लहर है। ताशील के पिता राजेंद्र ठाकुर किसान हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि ताशील की बचपन से ही खेल के प्रति रुचि रही है। वर्तमान में ताशील राजकीय डिग्री कालेज संजौली में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button