आज की ख़बरयूथ लाइफ

जेईई मेन्स 2026: 28-29 की परीक्षा को प्रवेश पत्र जारी, यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

नई दिल्ली

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 28 और 29 जनवरी को होने वाली जेईई मेन 2026 सत्र-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार एनटीए की वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा। एनटीए 28 जनवरी को होने वाली जेईई मेन (बीई/बीटेक) परीक्षा को दो शिफ्ट में आयोजित करेगी। पहली शिफ्ट सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी। वहीं, 29 जनवरी को जेईई मेन्स (बीआर्क और बीप्लानिंग) की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। बीआर्क के लिए ड्रॉइंग टेस्ट सुबह नौ बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

केंद्र पर रिपोर्टिंग समय

एनटीए के निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर गेट बंद होने से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। सुबह की शिफ्ट के लिए प्रवेश का समय सुबह सात बजे से 8:30 बजे तक और शाम की शिफ्ट के लिए दोपहर एक बजे से 2:30 बजे तक तय किया गया है। गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

जेईई एडवांस्ड का बदलेगा परीक्षा पैटर्न

नई दिल्ली। केंद्र सरकार जेईई एडवांस के परीक्षा पैटर्न में बदलाव की तैयारी कर रही है। नए पैटर्न में फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ्स (पीसीएम) के साथ एप्टीट्यूड के प्रश्न भी शामिल होंगे। ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड की देखरेख में आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रोफेसर मनिंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में आईआईटी विशेषज्ञ छह महीने में जेईई एडवांस रिफॉर्म का रोडमैप बनाकर देंगे। उसके बाद पायलट रिजल्ट और विश्लेषण के आधार पर चरणबद्ध तरीके से कार्ययोजना लागू की जाएगी। जेईई मेन्स की तर्ज पर साल में दो से तीन या चार बार जेईई एडवांस की परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभी इसकी साल में एक ही बार परीक्षा होती है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button