राष्ट्रीय

MP के टीकमगढ़ जिले में उप सचिव ने जारी किया आदेश

MP के टीकमगढ़ जिले में नगर पालिका टीकमगढ़ में आखिरकार सीएमओ की नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी हो गया है। मंगलवार को मध्यप्रदेश नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव हर्षल पंचोली ने इस संबंध में आदेश जारी किया है, जिसमें गीता मांझी को नगर पालिका सीएमओ नियुक्त किया है।

दरअसल, लंबे समय से नगर पालिका में मुख्य नगर पालिका अधिकारी का पद प्रभारी के भरोसे चल रहा था। नगरपालिका का काम प्रभावित ना हो इसके लिए कलेक्टर ने एसडीएम सीपी पटेल को सीएमओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था। स्थाई सीएमओ ना होने से कई विकास कार्य शुरू नहीं हो पा रहे थे।

मंगलवार को उप सचिव ने नगर पालिका सीएमओ की नियुक्ति के संबंध में पत्र जारी किया है, जिसमें गीता माझी को नियुक्त किया है। गीता मांझी को छिंदवाड़ा जिले की नगर परिषद बड़कुही से टीकमगढ़ नगर पालिका के लिए स्थानांतरित किया है।

नपा अध्यक्ष ने कलेक्टर को लिखा था पत्र

टीकमगढ़ नगरपालिका में स्थाई सीएमओ की नियुक्ति के संबंध में नपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने कलेक्टर को पत्र सौंपा था। जिसमें शहर के विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए स्थाई सीएमओ नियुक्त करने की मांग की थी। अब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से ठीक 1 दिन पहले सीएमओ की नियुक्ति को राजनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

Sanjay Kumar Tiwari

Sanjay Kumar Tiwari बलिया जिला/उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button