राष्ट्रीय

MP के सागर जिले में नकली नोटों के साथ पकड़ाया UP का युवक

MP के सागर जिले में बहेरिया थाना पुलिस ने 2 हजार रुपए के नकली नोटों के साथ उत्तरप्रदेश के युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से नकली नोट जब्त किए गए हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सिद्गुआ स्थित विनायक ढाबे पर एक युवक पहुंचा था।

उसने ढाबे पर खाना खाया। बिल 150 रुपए हुआ. बिल देने के लिए ढाबे के मैनेजर को युवक ने 2 हजार रुपए का नोट दिया। नोट देखते हुए मैनेजर भूपेंद्र सिंह ने पकड़ लिया और नकली नोट होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही बहेरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया।

पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम शिवम पुत्र यदुनाथ यादव उम्र 26 साल निवासी असेवा थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात (उप्र) होना बताया।

दोनों नोटों पर एक ही नंबर था

तलाशी लेने पर एक नोट हाथ से और एक 2 हजार रुपए का नोट जेब से बरामद किया गया। दोनों नकली नोटों पर एक ही नंबर था। रिजर्व बैंक हिंदी और अंग्रेजी में लिखा था। पूछताछ में आरोपी शुभम ने उक्त दोनों नोट नकली होने की बात कबूल की।

बहेरिया थाना प्रभारी दिव्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि 2 हजार रुपए के नकली नोटों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 489 (बी) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। नकली नोटों के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Sapna

Sapna Yadav News Writer Daily Base News Post Agency Call - 9411668535, 8299060547, 8745005122 SRN Info Soft Technology www.srninfosoft.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button