चंडीगढ़

MP News : जयमाला का इंतजार कर रहा था दूल्हा, घर से भागी दुल्हन, मामला पुलिस तक

जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में MP News एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शादी समारोह में जयमाला के समय दुल्हन भाग गई। दूल्हा इंतजार करता रह गया। काफी देर बाद पता लगा कि दुल्हन घर से फरार हो गई है। मामले की शिकायत अमलाई पुलिस से की गई है।

जानकारी के अनुसार सीधी जिले से एक युवक की बरात अमलाई क्षेत्र पहुंची। नाचते-गाते बराती दुल्हन के दर पर पहुंचे। दूल्हे को स्वागत-सत्कार के बाद स्टेज पर बैठा दिया गया। स्टेज पर ही जयमाला (वरमाला) होना थी।

दूल्हा काफी इंतजार करता रहा। दूल्हे के साथ पहुंचे लोग भी चिंतित होने लगे। लड़की वालों से बार-बार कहा गया। उन्होंने तैयार होकर आने का कहा। जब इंतजार हद से ज्यादा हो गया तो दुल्हन को लेने परिजन उसके कमरे तक पहुंचे तो पता चला कि दुल्हन तो वहां थी ही नहीं।

देखते ही देखते खुशी गम में तब्दील हो गई। दुल्हन के लापता होने की शिकायत वर-वधू पक्ष के लोगों ने अमलाई थाने में की है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बरात खाली हाथ सीधी लौट गई।

अमलाई थाना प्रभारी ओमेश्वर ठाकरे का कहना है MP News  कि मामले की शिकायत पर लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। लड़के पक्ष के लोगों ने भी सूचना दी है। युवती की खोजबीन शुरू कर दी है।

Sanjay Kumar Tiwari

Sanjay Kumar Tiwari बलिया जिला/उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button