आज की ख़बरपंजाब

24 जून को मोहाली में आयोजित की जाएगी एन.आर.आई. मिलनी 2026: डॉ. रवजोत सिंह*

चंडीगढ़, 21 जून:

पंजाब के एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा 24 जून, 2026 को एमिटी यूनिवर्सिटी, मोहाली में “एन.आर.आई. मिलनी 2026” का आयोजन किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने आगे जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम पंजाब सरकार द्वारा विदेशों में बसे पंजाबियों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने तथा अनिवासी भारतीयों (एन.आर.आई.) को आने वाली समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि “एन.आर.आई. मिलनी 2026” एन.आर.आई. और पंजाब सरकार के बीच सीधे संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी, जहां प्रतिभागी अपनी समस्याएं और सुझाव साझा कर सकेंगे तथा अपने जिलों और राज्य से जुड़े मामलों के समाधान के लिए सरकार के साथ सीधे बातचीत कर सकेंगे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस पहल के महत्व को रेखांकित करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एन.आर.आई. समुदाय के साथ सार्थक संवाद को बढ़ावा देना, उनकी शिकायतों का प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से निपटारा करना तथा शिकायत निवारण के लिए मौजूद संस्थागत व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि एन.आर.आई. मामलों का विभाग इस प्रयास के माध्यम से अपनी पहुंच का और विस्तार करने तथा पंजाब और दुनिया भर में बसे पंजाबियों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि एस.ए.एस. नगर (मोहाली), रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिलों से संबंधित एन.आर.आई. को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने इन जिलों के सभी पात्र एन.आर.आई. से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ सीधे संवाद करें और अपनी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के ध्यान में लाएं।

उन्होंने सुचारु प्रबंधन और अग्रिम योजना सुनिश्चित करने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों से ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण कराने की भी अपील की। पंजीकरण के लिए लिंक: https://forms.gle/PZjpvKuEA2iPRU6D9⁠ है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

पंजीकरण के दौरान प्रतिभागियों से अपना पूरा नाम, पता, संपर्क नंबर, ई-मेल आईडी तथा अपने जिले से संबंधित किसी भी पूर्व दर्ज शिकायत या समस्या का विवरण सही तरीके से उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह जानकारी कार्यक्रम के दौरान उठाए जाने वाले मामलों के प्रभावी और समयबद्ध समाधान में विभाग की सहायता करेगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button