पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज सुवखते लांडरां–चुन्नी मार्ग पर रसनहेड़ी स्थित बैच टाइप हॉट मिक्स प्लांट का दौरा किया। इस दौरान मंत्री ने प्लांट की कार्यक्षमता बढ़ाने और गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करने के लिए अपनाए जा रहे तंत्र के बारे में जानकारी ली।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
दौरे के संबंध में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य में 45,000 किलोमीटर सड़कों के नवीनीकरण के आदेश दिए गए हैं, जिसके तहत पूरे प्रदेश में सड़कों के सुधार का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
उन्होंने बताया कि इस मिक्सिंग प्लांट की दैनिक क्षमता लगभग 800 टन है। यह भी बताया गया कि एक किलोमीटर प्लेन रोड (18 फीट चौड़ी) पर लगभग 450 टन प्रीमिक्स सामग्री की आवश्यकता होती है। वर्तमान में राज्य में लगभग 100 हॉट मिक्स प्लांट अपनी पूरी क्षमता से कार्य कर रहे हैं।
इस मौके पर उन्होंने राज्यभर के हॉट मिक्स प्लांट संचालकों से अपील की कि वे प्लांट को सुबह 5 बजे ही शुरू कर दिया करें, ताकि उत्पादन क्षमता और बढ़ाई जा सके। खाड़ी देशों में युद्ध जैसे हालातों के चलते सड़क निर्माण के लिए आवश्यक लुक (बिटुमेन) की उपलब्धता रिफाइनरियों के साथ समन्वय बनाकर सुनिश्चित की जा रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि इस समय राज्य में सड़कों के निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है, ताकि मानसून के आगमन से पहले 30 जून 2026 तक यह कार्य पूर्ण किया जा सके।
कैबिनेट मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता का कार्य सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इस अवसर पर विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ गगनदीप सिंह सहित चीफ इंजीनियर, एक्सियन और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।