पंजाब विधानसभा ने आज अपने विशेष सत्र के दौरान एक शोक प्रस्ताव पारित कर हाल ही में दिवंगत हुईं प्रतिष्ठित हस्तियों और नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
सदन ने पूर्व मंत्री स. लाल सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके द्वारा की गई जनसेवा तथा पंजाब के विकास में दिए गए योगदान को याद किया। उनके लंबे राजनीतिक जीवन और जनकल्याण के प्रति समर्पण की सराहना की गई।
सदन द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मथुरा-वृंदावन तथा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा क्षेत्र में माता चिंतपूर्णी और माता ज्वालामुखी के दर्शन के लिए जा रहे पंजाब के श्रद्धालुओं के साथ हुए दुखद हादसों में जान गंवाने वालों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की गई। विधानसभा ने शोक संतप्त परिवारों के साथ गहरी सहानुभूति जताई और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही, सदन के सदस्यों ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए धार्मिक स्थलों पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया।
सदन ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को नमन किया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इसके अतिरिक्त, प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले को भी श्रद्धांजलि दी गई और भारतीय संगीत में उनके योगदान को स्मरण किया गया। सदन के सदस्यों ने कहा कि उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।