पंजाब

श्रीआनंदपुर साहिब में 22 करोड़ से चकाचक होंगी सडक़ें, कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी सौगात

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने श्रीआनंदपुर साहिब को एक मॉडर्न और वल्र्ड क्लास शहर के तौर पर डेवेलप करने के लिए कई जरूरी प्रोजेक्ट्स की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर डेवलप करना है, ताकि यहां रहने वालों और आने वाले श्रद्धालुओं को हाई-लेवल सुविधाएं दी जा सकें। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूरे शहर में एडवांस्ड सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे लॉ एंड ऑर्डर और मजबूत होगा और सिक्योरिटी इंतजाम बेहतर होंगे। इसके साथ ही, शहर के सभी नालों को अंडरग्राउंड किया जा रहा है, जो सफाई सिस्टम को मॉडर्न बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि पूरे शहर की सडक़ों को करीब 22 करोड़ रुपए की लागत से बनाया और रिपेयर किया जा रहा है, जिससे ट्रैफिक आसान हो जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल करते हुए यहां विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही स्कूल ऑफ एमिनेंस की स्थापना कर विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान की गई है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए शूटिंग रेंज और हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को अपना कौशल निखारने के अच्छे अवसर मिलेंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए ट्रॉमा सेंटर और मातृ एवं शिशु देखभाल अस्पताल स्थापित किया जाएगा। ये सुविधाएं विशेषकर आपातकालीन स्थितियों में बहुत उपयोगी साबित होंगी। इसके साथ ही शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए 13 लाख रुपए की लागत से रंग-रोगन किया गया है और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थायी टेंट सिटी का भी निर्माण किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत से 15 एकड़ में नया प्रशासनिक परिसर बनाया जाएगा। जिससे सरकारी कामकाज और अधिक प्रभावी होगा। इसके अलावा चरण गंगा स्टेडियम का नया डिजाइन तैयार किया जा रहा है और चरण गंगा खड्ड के माध्यम से जल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी प्रोजेक्ट्स श्रीआनंदपुर साहिब को विकास के नए स्टैंडर्ड पर ले जाएंगे और एक मॉडल शहर के तौर पर स्थापित करने में मददगार साबित होंगे।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button