चंडीगढ़पंजाबराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

SYL पर पंजाब-हरियाणा सरकार की हुई बात, जानें क्या बोले CM मनोहर और भगवंत मान

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर मुद्दे पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ श्रम शक्ति भवन में बैठक की। इस बैठक में हरियाणा-पंजाब के सीएम ने एसवाईएल मुद्दों को लेकर बात की। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि एसवाईएल पर बात हुई थी और हम अपना सतलुज बचाना चाहते हैं। हमारे पास पानी नहीं है, सतलुत नदी नहीं नाला बन गई है। इसे SYL नहीं YSL बना देना चाहिए और यमुना से सतलुज को पानी देना चाहिए। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा हम चाहते हैं हरियाणा को पानी मिले लेकिन वे गंगा या यमुना से ले लें।

इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि SYL मुद्दे में हम अभी तक निष्कर्ष पर नहीं बढ़ पाए हैं। पंजाब के मु्ख्यमंत्री का कहना है कि उनके पास पानी नहीं है, पहले पानी का बंटवारा हो। पानी के बंटवारे का काम ट्रिब्यूनल का है, उसके फैसले के अनुसार बांट लेंगे। पहला विषय है कि SYL बननी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें ...  हरियाणा में पहली बार रैड ब्रैस्टिड पैराकीट नाम का पक्षी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दिखा

इससे पहले SYL मुद्दे पर 14 अक्टूबर को हुई थी मुलाकात

बता दें इससे पहले कांग्रेस ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा एसवाईएल (SYL) नहर के विवादास्पद मुद्दे पर बुलाई गई बैठक के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री मान से राज्य का पक्ष मजबूती से रखने को कहा था। वहीँ पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सीएम मान से (SYL) के पानी पर पंजाब के कानूनी अधिकारों पर जोर देने का आग्रह किया था। हालांकि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री मान को नई दिल्ली में बुधवार की बैठक से दूर रहना चाहिए। पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने इससे पहले बीते साल 14 अक्टूबर, 2022 को मुलाकात की थी, लेकिन वे एसवाईएल (SYL) नहर के मुद्दे पर कोई हल नहीं निकाल पाए थे। जब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा था कि उनके राज्य के पास दूसरे राज्य को देने लिए पानी की एक बूंद नहीं है।

यह भी पढ़ें
खेल मंत्री पर छेड़छाड़ के आरोप लगाने वाली महिला कोच पहुंची गृहमंत्री के दरबार

यह भी पढ़ें ...  MP के आगर मालवा जिले में ब्राह्मण समाज ने किया एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

Source :

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button