राष्ट्रीय

साक्षी मलिक ने रोते हुए किया कुश्ती छोड़ने का ऐलान,बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “उससे मुझे क्या लेना देना…”

भारत को ओलंपिक में मेडल दिला चुकीं साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का ऐलान किया है। साक्षी मलिक समेत कई पहलवानों ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। साक्षी मलिक इस दौरान रो पड़ीं। साक्षी मलिक ने कहा, ‘मैं एक बात कहना चाहती हूं। लड़ाई लड़ी और पूरे दिल से लड़ी। लेकिन अगर प्रेसिडेंट बृजभूषण सिंह जैसा आदमी ही रहता है, जो उसका सहयोगी है, उसका बिजनेस पार्टनर है, वो अगर इस फेडरेशन में रहेगा तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं। मैं आज के बाद कभी भी वहां नहीं दिखूंगी। सभी देशवासियों का धन्यवाद, जिन्होंने आज तक मुझे सपोर्ट किया और मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया।

पहलवान साक्षी मलिक के कुश्ती छोड़ने के बयान पर WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “उससे मुझे क्या लेना देना…”

दुनियाभर में देश का मान बढ़ाने वाली साक्षी मलिक ने यह ऐलान संजय सिंह के भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद किया है। संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का करीबी माना जाता है। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। इसके बाद साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया की अगुवाई में कई पहलवानों ने करीब डेढ़ महीने तक जंतर-मंतर पर धरना दिया था। इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की कमेटी भंग कर दी थी।

यह भी पढ़ें ...  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, दूसरा वनडे: सूर्यकुमार यादव ने 50 रन बनाए

 

Disclaimer : उक्त खबर Hindxpress न्यूज को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। Hindxpress न्यूज (www.hindxpress.com) इस खबर की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता। यदि इस खबर से किसी वर्ग को आपत्ति है, तो वह Hindxpress News (Email: hindxpress@gmail.com) से संपर्क कर सकता है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button