राजनीतिराष्ट्रीय

राहुल गांधी की भारत जोड़ाे न्याय यात्रा से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका,मिलिंद देवड़ा ने दिया पार्टी से इस्तीफा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने से पहले ही कांग्रेस पार्टी को महाराष्ट्र में एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने रविवार को कांग्रेस पार्टी छोड़ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, मिलिंद देवड़ा आज एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना को ज्वाइन कर सकते हैं। हालांकि, अभी उन्होंने इससे इंकार किया है। 47 वर्षीय देवड़ा UPA के शासनकाल में खुद केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।

मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने लिखा आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है, जिसके साथ ही पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है।

मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस से इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, “हम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा जी को जानते थे। बहुत बड़े नेता थे, कांग्रेस के साथ उनका जो लगाव था, उनकी जो निष्ठा थी हम बोलते थे कि उनका आदर्श रखिए कि पार्टी के लिए क्या करना चाहिए। कैसे त्याग करना चाहिए।”

Source:

यह भी पढ़ें ...  इसरो का चंद्रयान-3 लॉन्च होगा 14 जुलाई को ,जानें कैसे देखें ऑनलाइन

Disclaimer : उक्त खबर Hindxpress न्यूज को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। Hindxpress न्यूज इस खबर की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता। यदि इस खबर से किसी वर्ग को आपत्ति है, तो वह Hindxpress News (Email: hindxpress@gmail.com) से संपर्क कर सकता है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button