चंडीगढ़पंजाबराष्ट्रीय

यह ‘केजरीवाल की गारंटी’ बनाम ‘जुमले’ है, समझदारी से चुनें: भगवंत मान

मध्य प्रदेश/चंडीगढ़, 18 सितंबर। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को रीवा में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए मध्य प्रदेश पहुंचे। वहां आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने मध्य प्रदेश के लोगों को लिए पार्टी की ओर से दस गारंटी दी।

यहां एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह भारी भीड़ बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा की सरकार से तंग आ चुके हैं और आज उन्होंने इस ऐतिहासिक रैली का हिस्सा बनकर एक क्रांति की ओर कदम बढ़ाया है, जो 18 साल बाद मप्र में सत्ता परिवर्तन की शुरुआत करेगी। मान ने कहा कि 18 साल की शिवराज चौहान सरकार ने मप्र की जनता के लिए कुछ नहीं किया। वहीं पंजाब की आप सरकार ने केवल 18 महीनों में अपने राज्य और लोगों के लिए बहुत कुछ किया है।

 मध्य प्रदेश में की चुनावी रैली
मान ने कहा कि हमारी सरकार ने पंजाब में 18 महीनों में 36,000 सरकारी नौकरियां दीं। 28,000 अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया। अब पंजाब के 90% घरों में शून्य बिजली बिल आ रहे हैं। राज्य की शिक्षा और स्वास्थ्य प्रणाली में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। लेकिन भाजपा सरकार ने प्रदेश के बचपन, जवानी और बुजुर्गों को खा गयी।

यह भी पढ़ें ...  केजरीवाल को CM पद से हटाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका; ED ने शराब घोटाले में गिरफ्तार किया है, मुख्य सरगना बताया

मान ने आगे कहा कि बीजेपी वाले जुमले सुनाते हैं, लेकिन हम जो वादे करते हैं उसे निभाते हैं। हमने ये सारे काम पंजाब और दिल्ली में किए हैं। मोदी ‘न खुद पढ़ा हूं, न किसी को पढ़ने दूंगा’ नियम का पालन करते हैं, लेकिन हम स्कूल बनाते हैं और युवाओं को रोजगार देते हैं। मान ने कहा कि हमारी पार्टी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से बनी पार्टी हैं। हम अपने घरों और दुकानों को साफ करने के लिए ‘झाडू’ का उपयोग करते हैं लेकिन अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हम इस ‘झाड़ू’ से अपने देश को साफ करेंगे।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button