ईरान के ड्रोन हमले में ओमान में दो भारतीय कामगारों की मौत

अमरीका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के 13वें दिन ओमान के सोहर प्रांत में ईरानी ड्रोन गिरने से दो भारतीय कामगारों की मौत हो गई। रिपोट्र्स के मुताबिक सुरक्षा बलों ने एक ड्रोन को मार गिराया था, जिसके बाद उसका मलबा गिरने से यह हादसा हुआ। उधर, मिडल ईस्ट में जारी जंग अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां से विश्व युद्ध की आहट सुनाई देने लगी है। ईरान और उसके सहयोगी मिलिशिया गुटों ने सीधे तौर पर तीन नाटो सदस्य देशों फ्रांस, इटली और तुर्की के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इन हमलों ने न केवल क्षेत्रीय तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है, बल्कि उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन के इस युद्ध में सीधे तौर पर कूदने की आशंका भी बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक, इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में स्थित सैन्य ठिकानों और तुर्की के एक अहम एयरबेस को मिसाइल और ड्रोन हमलों का निशाना बनाया गया है।सबसे गंभीर घटना इराक के इरबिल के पास हुई, जहां ईरान समर्थित मिलिशिया के ड्रोन हमले में फ्रांस के एक सैनिक की मौत हो गई, जबकि कम से कम छह अन्य सैनिक घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे सैनिकों पर हमला अस्वीकार्य है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाब देना होगा। इसी दौरान इराक के इरबिल में ही एक अन्य सैन्य ठिकाने को भी निशाना बनाया गया, जहां इटली के सैनिक तैनात हैं। उधर, अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान जल्द ही सरेंडर करने वाला है।
जी-7 देशों के नेताओं के साथ हुई वर्चुअल मीटिंग में ट्रंप ने अपने सहयोगियों से कहा कि उन्होंने एक ऐसे कैंसर को खत्म कर दिया, जो हम सबके लिए खतरा बन रहा था। उन्होंने बैठक में ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के नतीजों की भी तारीफ करते हुए कहा कि इस अभियान से बड़ा असर पड़ा है। बता दें कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी अमरीका और इजरायल का ईरान के खिलाफ चलाया जा रहा सैन्य अभियान है। अमरीका और इजरायल के हमलों में ईरान में अब तक 1444 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24,531 नागरिक इमारतें तबाह हुई हैं। अमरीकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया है कि अमरीका और इजरायल ने मिलकर ईरान में 15 हजार से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अब ईरान और राजधानी तेहरान के ऊपर अब तक के सबसे ज्यादा हवाई हमले किए जाएंगे और ईरान की सैन्य क्षमता को खत्म किया जाएगा। इसी बीच पश्चिमी इराक में अमरीकी एयरफोर्स का केसी-135 रिफ्यूलिंग विमान क्रैश हो गया। अमरीकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक विमान में सवार सभी छह सैनिकों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद ईरान के साथ जारी युद्ध में मारे गए अमरीकी सैनिकों की संख्या बढक़र 13 हो गई है। जंग के बीच आसमान में ईंधन भरने वाले इस ‘फ्लाइंग गैस स्टेशन’ का गिरना एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है। जिस केसी-135 रीफ्यूलिंग विमान को सुरक्षित माना जाता था, उसके क्रैैश होने की खबर ने अमरीका को हिलाकर रख दिया है। अमरीका ने कहा है कि यह विमान किसी हमले या फ्रेंडली फायरिंग का शिकार नहीं हुआ है, बल्कि किसी चीज से टकराने से गिरा है। उधर, ईरान ने शुक्रवार सुबह ही इराक में एक बड़ा अमरीका विमान गिराने का दावा किया था।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714