आज की ख़बरहरियाणा

वेलोसिटी वॉरियर्स बनी समर कप 2026 की विजेता कप्तान गौतम ने खेली धुंआधार 126 रन की पारी, बने मैन ऑफ द मैच

कुरुक्षेत्र, 05 जून। कुरुक्षेत्र के नरकातारी रोड़ स्थित कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी के खेल मैदान में समर कप के फाइनल मैच में वेलोसिटी वॉरियर्स ने रॉयल वॉरियर्स को 200 रन से हराकर चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया। मैच में रॉयल वॉरिसर्य ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेलोसिटी वॉरियर्स ने 40 ओवर में 281 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया। मैच में धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए कप्तान गौतम ने 74 गेंदों में 18 चौके व 1 छक्का लगाकर 126 रन की शानदार पारी खेली। वहीं उदीप टामक ने 33, ऐश्विन अत्री ने 30 तथा मोक्ष ने 22 रन बनाए। रॉयल वॉरियर्स की ओर से हर्ष ने 6, मनीष, मिपुल व लवीश ने 1-1 विकेट लिया।
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल वॉरियर्स की टीम 16 ओवर में 81 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वेलोसिटी वॉरियर्स की ओर से विवान व मोक्ष ने 2-2, उदीप टामक, गौतम, शिवांश, शिराज मोरवाल, ऐश्विन अत्री ने 1-1 विकेट लिया। मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए गौतम को मैन ऑफ द मैच तथा रॉयल वॉरियर्स के हर्ष को फाइटर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। एकेडमी के कोच तरूण शर्मा ने कहा कि समर कैंप में कुल 4 टीमों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में गौतम ने हर मैच में शतक लगाते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया तथा अपनी 4 पारियों में कुल 61 चौके 3 छक्के लगाकर 433 रन बनाए। वहीं सेवेज वॉरियर्स के बल्लेबाज विहान ने एक मैच में 129 रन की नाबाद पारी भी खेली।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button