देश विदेश

अमरीका के ओहियो में मंदिर पर हमला, खिड़कियां-दरवाजे तोड़े

अमरीका के ओहायो में एक हिंदू मंदिर पर हमला किया गया। हिंदू अमरीकन फाउंडेशन (एचएएफ) ने बताया कि एक या अधिक लोगों ने मंदिर की इमारत पर कथित तौर पर ईंटें फेंकीं, जिससे काफी नुकसान हुआ।

ग्रेटर क्लीवलैंड क्षेत्र के रिचमंड हाइट्स स्थित श्री स्वामीनारायण वडताल धाम हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया। बता दें कि पिछले पांच साल में अमरीका में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाकर 15 से ज्यादा तोडफ़ोड़ की घटनाएं हुईं। इनमें छह बीएपीएस मंदिर शामिल थे। उत्तर अमरीका के हिंदुओं के गठबंधन (सीओएचएनए) ने कहा कि हमले में मंदिर की खिड़कियां टूट गईं। घटना के समय पुजारी और श्रद्धालु मंदिर के अंदर मौजूद थे। संगठन ने यह नहीं बताया कि हमले में कोई घायल हुआ है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button