आज की ख़बरपंजाब

गैर-कानूनी हथियार सप्लाई नेटवर्क में शामिल एक नाबालिग समेत आठ व्यक्ति गिरफ्तार; 15 पिस्तौल बरामद

चंडीगढ़/अमृतसर, 7 अक्टूबर:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक नाबालिग समेत आठ व्यक्तियों को 15 आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार कर गैर-कानूनी हथियारों की सप्लाई करने वाले तीन नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सतनाम सिंह उर्फ सुखा (20), निवासी गांव पाटो हीरा सिंह (मोगा), भल्ला सिंह (26), निवासी गांव माणूके गिल (मोगा), गौतम सिंह उर्फ बिल्ला (23), निवासी गांव अहमदपुरा (तरनतारन), मनवीर सिंह उर्फ गुरवीर सिंह (24), निवासी विशाल नगर (लुधियाना), जसकरणदीप सिंह उर्फ जस्सा (23), निवासी गांव भुच्चर कलां (तरनतारन), सिमरनजीत संधू उर्फ बिल्ला (27), निवासी नीवें तुंग (अमृतसर), अभी उर्फ बावा (25), निवासी वड्डा हरीपुरा (अमृतसर) और एक 17 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

बरामद किए गए हथियारों में इटली निर्मित तीन .30 बोर बेरेटा पिस्तौल, एक .30 बोर पीएक्स5 स्टॉर्म, चीन निर्मित एक .30 बोर पिस्तौल, आठ .30 बोर तथा दो .32 बोर पिस्तौल शामिल हैं। इनके अलावा 15 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। हथियार बरामद करने के साथ-साथ पुलिस टीमों ने आपराधिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल की जा रही उनकी दो कारें भी जब्त की हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेशी हथियार तस्करों से जुड़े हुए थे और गैर-कानूनी हथियार खरीदकर उन्हें आगे सप्लाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपियों के गैर-कानूनी हथियार सप्लाई नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों के साथ भी संबंध थे।

डीजीपी ने कहा कि आरोपियों के आगे-पीछे के संबंधों की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं और इस मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

पहली कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए अमृतसर के पुलिस आयुक्त (सीपी) हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पुख्ता सूचना और योजनाबद्ध जांच के बाद पुलिस टीमों ने कार में जा रहे सतनाम उर्फ सुखा और भल्ला सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए।

उन्होंने बताया कि एक अन्य ऑपरेशन में पुलिस ने गौतम उर्फ बिल्ला, मनवीर उर्फ गुरवीर सिंह और जसकरणदीप उर्फ जस्सा को सात गैर-कानूनी पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया तथा उनकी कार भी जब्त कर ली।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

सीपी ने आगे बताया कि तीसरे ऑपरेशन में पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने सिमरनजीत उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसके साथियों अभी उर्फ बावा और एक नाबालिग को भी काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान उनके कब्जे से तीन पिस्तौल भी बरामद की गईं।

उन्होंने कहा कि जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर एक साझा स्रोत से गैर-कानूनी हथियार प्राप्त कर इन हथियारों को आगे सप्लाई कर रहे थे।

इस संबंध में तीन अलग-अलग मामले—एफआईआर नंबर 184, दिनांक 02.10.2026, असला एक्ट की धाराओं 25 और 25(6,7,8) के तहत पुलिस थाना छावनी में; एफआईआर नंबर 301, दिनांक 03.10.2026, असला एक्ट की धारा 25(8) के तहत पुलिस स्टेशन इस्लामाबाद में तथा एफआईआर नंबर 235, दिनांक 04.10.2026, असला एक्ट की धाराओं 25(6,7,8) के तहत अमृतसर के पुलिस स्टेशन छेहरटा में दर्ज किए गए हैं।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button