आज की ख़बरपंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ का 260वां दिन: पंजाब पुलिस ने 563 ठिकानों पर की छापेमारी; 230 काबू

चंडीगढ़, 7 अक्टूबर:

राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 260वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 563 ठिकानों पर छापेमारी की।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’— पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई अभियान की शुरुआत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने 20 जनवरी, 2026 को की थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 260वें दिन पुलिस टीमों ने एक हथियार सहित 230 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान शुरू होने के बाद से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या 76,820 हो गई है।

इसके अलावा, 226 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस कार्रवाई के दौरान 5 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से सूचना दे सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों संबंधी जानकारी भी साझा कर सकते हैं।

इस बीच, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 585वें दिन भी जारी रखते हुए 90 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 340 ग्राम हेरोइन, 1.2 किलोग्राम अफीम, 398 नशीली गोलियां और 10.99 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इसके साथ ही, अभियान के तहत पिछले 585 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 83,049 हो गई है।
नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 10 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button