जीरकपुर में लाखों के गहने चोरी, विसरंती सिटी में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, मामला दर्ज

जीरकपुर
जीरकपुर के विसरंती सिटी में एक बंद घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने और दूसरा कीमती सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना का पता तब चला जब परिवार दिल्ली से अपने घर लौटा। शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार नेहा सिंहए बेटी स्वर्गीय संजय कुमार सिंह निवासी मकान नंबर-472 विसरंती सिटीए जीरकपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 27 अगस्त को अपने परिवार के साथ दिल्ली गए थे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
जब वह 31 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे अपने घर लौटे तो देखा कि घर के मुख्य लकड़ी के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।जब परिवार के सदस्यों ने अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। तलाशी लेने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने घर से 3 झुमके, 2 गले की चेन, 2 कंगन, 1 नथ, 1 जेंट्स रिंग, 2 लेडीज़ रिंग, 3000 रुपए कैश करीब 50000 रुपए कीमत का एक सैमसंग टैबलेट चुरा लिया और भाग गए। घटना की सूचना तुरंत जीरकपुर पुलिस स्टेशन को दी गई। वहीं, पुलिस ने शिकायतकर्ता का बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।