टैक्सी चालक पर रॉड से हमला, खरड़ में पेश आया मामला, मोबाइल छीनने-धमकाने का जड़ा आरोप

खरड़
होटल मिलार्ड के पास गुलमोहर हाइट्स खरड़ में एक टैक्सी चालक पर दातर, लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से कथित तौर पर हमला करके उसे गभीर रूप से घायल कर दिया गया और उसका मोबाइल फोन छीनकर जान से मारने की धमकी दी गई। खरड़ पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों समेत उनके 8-9 अज्ञात साथियों और दो अज्ञात वाहनों के यात्रियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जालंधर के वलीना दोआबा गांव के निवासी और वर्तमान में खरड़ के शिवालिक सिटी में रहने वाले सुधीर बाघा ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह टैक्सी चलाते हैं। उनके अनुसार, 3 सितंबर को वह अपने दोस्तों से मिलने के लिए होटल मिलार्ड के पास अपनी कार से आए थे। चार सितंबर को लगभग 2:30 बजे, जब वह घर लौटने के लिए अपनी कार में बैठने लगे, तभी दो अज्ञात वाहन वहां आए, जिनमें से एक के चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, इसके बाद दोनों वाहनों से लगभग 9-10 युवक बाहर आए। उनमें बलौंगी निवासी इकबाल भी शामिल था, जिसे वह पहले से जानता था।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उसने आरोप लगाया कि इकबाल ने उसके सिर पर दातर से वार किया, जबकि अन्य युवकों ने भी उस पर हथियारों से हमला किया। हमले के दौरान उसके सिर, दोनों हाथों और दाहिने घुटने पर चोटें आईं। वहीं, पुलिस ने दो अज्ञात वाहनों में सवार लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 118(1), 126(2), 351(2), 191(3), 190 और 304(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल को पहले खरड़ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।