डेराबस्सी में 12 क्विंटल पनीर जब्त, फेस्टिवल सीजन के चलते विभाग की कार्रवाई, जांच के लिए भेजे सैंपल

त्योहारी सीजन को देखते हुए मिलावटी और गैर मानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में डेराबस्सी के गांव सुंडरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनीर बनाने वाली एक फैक्टरी पर छापेमारी कर करीब 1200 किलो पनीर जब्त किया। विभाग की टीम ने मौके से पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। प्रारंभिक जांच के बाद फैक्टरी को सील कर दिया गया। जानकारी के अनुसारए स्वास्थ्य विभाग को मिली सूचना के आधार पर टीम ने सुंडरा स्थित पनीर बनाने वाली यूनिट पर कार्रवाई की। मौके पर बड़ी मात्रा में पनीर तैयार किया जा रहा था। जांच के दौरान फैक्टरी परिसर में सफाई व्यवस्था को लेकर कई खामियां सामने आईं। अधिकारियों के अनुसार वहां मच्छर, मक्खियां, गंदा पानी और साफ सफाई की कमी पाई गई। इसके अलावा अलग अलग प्रकार के पाउडर पदार्थ, खुला दूध और अन्य सामग्री भी मौके पर मिली। कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम ने करीब 1200 किलो तैयार पनीर जब्त किया।
इसके साथ ही पनीर और इस्तेमाल की जा रही अन्य सामग्री के सैंपल भी लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। विभाग का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट या गैर.मानक सामग्री मौजूद थी या नहीं। मौके पर कार्रवाई की अगआई कर रहे चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर अमित जोशी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यूनिट में खाद्य पदार्थ तैयार करने के लिए जरूरी स्वच्छता मानकों का पालन नहीं पाया गया। उन्होंने कहा कि मच्छर मक्खियों और गंदे पानी समेत कई कमियां सामने आई हैं। इन खामियों के आधार पर विभाग की ओर से चालान की कार्रवाई की जा रही है। अमित जोशी ने कहा कि सैंपलों की लैब रिपोर्ट आने के बाद यदि उनमें मिलावट या गैर.मानक सामग्री की पुष्टि होती है तो कानून के अनुसार आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714