आज की ख़बरपंजाब

जालंधर में नशा तस्करों पर एक्शन, 20 धरे, पुलिस ने हेरोइन-भुक्की, पिस्तौल सहित नकदी कब्जे में ली

जालंधर

पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत जालंधर ग्रामीण पुलिस ने नकोदर सब-डिवीजन में विशेष घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाकर 17 मामले दर्ज किए और 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (जालंधर ग्रामीण) हरङ्क्षवदर ङ्क्षसह विर्क के नेतृत्त्व में मंगलवार को चलाए गए अभियान के दौरान नशा प्रभावित क्षेत्रों, हॉटस्पॉट, खाली मकानों और सुनसान स्थानों की तलाशी के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 16 मामले दर्जकर 19 आरोपी तथा आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अभियान में 308.15 ग्राम हेरोइन, 443 नशीली गोलियां, 53 बिना लेबल वाले इंजेक्शन और एक किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त बरामद किया गया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इसके अलावा 22 बोतल शराब, .32 बोर की पिस्तौल, दो मैगजीन, एक कारतूस, 41 हजार रुपए और एक आई-20 कार बरामद हुई। थाना सदर नकोदर में छह मामले और सात गिरफ्तारियां, थाना सिटी नकोदर में छह मामले और आठ गिरफ्तारियां तथा थाना नूरमहल में चार मामले और चार गिरफ्ताररियां हुईं। एसएसपी ने कहा कि नशे की बिक्री, आपूर्ति और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष तलाशी अभियान आगे भी चलाए जाएंगे।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button