मनोरंजन

‘बनारस बीट’ का पहला गाना ‘बारिश और तुम’ हुआ रिलीज

अनुभव सिन्हा द्वारा लॉन्च की गई बनारस बीट ने अपने पहले गाने बारिश और तुम को रिलीज़ कर दिया है। इस गाने में इंसानी भावनाओं को खूबसूरती से लिया गया है, साथ ही AI और इंसानी एनिमेशन के मेल के साथ इसकी कहानी को अनोखे विज़ुअल के साथ बनाया गया है। अनुभव सिन्हा न सिर्फ भारत के सबसे जाने माने फिल्ममेकर हैं बल्कि प्रोड्यूसर-राइटर भी हैं। उन्होंने अपने कई सालों के शानदार करियर में कई कमाल की कहानियां ही नहीं दी है बल्कि वह बॉक्स ऑफिसर पर भी सुपरहिट रही हैं। अपने सिग्नेचर स्टोरी टेलिंग से आगे बढ़ते हुए , अनुभव ने अपने प्रोडक्शन बैनर के तले म्यूजिक लेबल बनारस बीट को लॉन्च कर दिया है। बता दे कि उनका यह पैशन प्रोजेक्ट लंबे समय से म्यूजिक के लिए उनके प्यार से प्रेरित है। यह आइडिया उनके मन में कुल 8 साल पहले आया था, लेकिन इसने आकार उनके द्वारा कंपोजर्स और क्रिएटर्स की टीम को साथ लाने के साथ लिया है। फिल्मी ट्रैक से आगे बढ़ते हुए बनारस बीट का मकसद लिस्नर्स को ओरिजिनल, इंडिपेंडेंस कंपोजिशन को पेश करना है।

अपने इस नए कदम के पीछे की सोच और अपने जुड़ाव के बारे में बात करते हुए अनुभव सिन्हा ने कहा, “एक बहुत दिलचस्प कहावत है कि अगर आप कुछ करना चाहते हैं और उसके लिए कुछ नहीं करते, तो वह एक सपना है, लेकिन अगर आप कुछ करना चाहते हैं और उसके लिए बहुत कुछ करते हैं, तो वह एक अभिलाषा है। बनारस बीट का आइडिया करीब 7-8 साल पहले मेरे मन में ऑफिस में मेंटेन के दौरान आया था। मुझे म्यूजिक से बहुत प्यार है, इतना कि 3 साल पहले मैंने खुद म्यूजिक सीखना शुरू कर दिया। बचपन से ही मुझे म्यूजिक का शौक रहा है, मेरे कमरे में हर वक्त म्यूजिक बजता रहता है। अपने विजन को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बनारस बीट के बैनर तले उसका पहला गाना बारिश और तुम को रिलीज कर दिया है।प्लेटफार्म के लिए यह एक शानदार शुरुआत है, इस गाने को अब्दुल शेख ने अपनी आवाज दी है। गाने के विजुअल में AI के साथ-साथ इंसानी एनीमेशन का भी खूबसूरती से इस्तेमाल किया गया है। गाने के म्यूजिक वीडियो में पुरानी यादों के साथ रोमांस और परवाह करने जैसे भावनाओं को खूबसूरती से साथ लाया गया है। गाने में पहाड़ों के खूबसूरत नज़ारे और शहर ही चिंता में डूबी जिंदगी को साथ दिखाया गया है। ऐसे में म्यूजिक वीडियो में यह बताया है कि कैसे बारिश की एक साधारण बौछार भी अपनों की यादों को फिर से ताजा कर सकती है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button