चंडीगढ़, 30 सितंबर:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी सम्बन्ध में रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज चंडीगढ़ में विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर पूर्व सैनिकों से संबंधित मामलों की प्रगति का जायजा लिया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पंजाब सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों से संबंधित सभी मामलों का समयबद्ध ढंग से निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की प्रगति की भी समीक्षा की।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है और उनकी समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सुमेर सिंह गुर्जर, निदेशक रक्षा सेवा कल्याण ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लों तथा पेस्को के निदेशक मेजर जनरल हरमनदीप सिंह (सेवानिवृत्त) भी उपस्थित थे