राहुल बोले, मेरे भाषण पर निकल जाते हैं प्रधानमंत्री

सोनीपत-कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दूसरे दिन की हरियाणा विजय संकल्प यात्रा सोनीपत के गोहाना में संपन्न हुई। यात्रा सुबह करीब साढ़े 11 बजे झज्जर के बहादुरगढ़ से शुरू हुई, जो सोनीपत के पांच हलकों को कवर करते हुए शाम को गोहाना पहुंची। यात्रा के दौरान सोनीपत में राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता शेर हैं, लेकिन आरएसएस वालों में दम नहीं। ये लोग मुझे देखकर छिप जाते हैं। संसद में भी जब मैं भाषण देता हूं तो पीएम नरेंद्र मोदी निकल जाते हैं। मैं बीजेपी, मोदी से नफरत नहीं करता।
राहुल ने पीएम मोदी से पूछा कि गुजरात में अडाणी पोर्ट में ड्रग्स पकड़ी गई, उस पर क्या कार्रवाई की गई? यह हरियाणा की जनता को बताएं। हरियाणा में भाजपा सरकार के परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) को राहुल गांधी ने परिवार परेशान पत्र बताया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
जिन खेतों में रोपी थी पनीरी, उनके चावल भेंट किए
राहुल गांधी ने गोहाना में भी जनसभा को संबोधित किया। यहां राहुल ने सोनीपत की मशहूर मातूराम की जलेबी खाई। इसके साथ ही लोगों ने उन्हें चावल भेंट किए। ये उसी फसल के चावल थे, जिनकी पनीरी सोनीपत में खेत में जाकर राहुल गांधी ने खुद लगाई थी। यहां उन्होंने समर्थकों को संबोधित भी किया। वहीं, सोमवार को (30 सितंबर) राहुल गांधी की यात्रा अंबाला के नारायणगढ़ से शुरू हुई थी, जो कुरुक्षेत्र के थानेसर में जाकर खत्म हुई थी।