किसानों के लिए लाएंगे कृषि बजट

चंडीगढ़-मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने इनेलो बसपा गठबंधन द्वारा की गई चुनावी घोषणाओं के अलावा किसानों के लिए विशेष रूप से कृषि बजट की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी राजनीतिक पार्टी ने किसानों की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए अपने चुनावी वादों में कृषि को प्राथमिकता देते हुए सरकार बनने पर कृषि बजट बनाया जाएगा। सबसे पहले जननायक चौण् देवीलाल ने किसानों के दुख दर्द को समझते हुए प्राकृतिक आपदा के कारण खराब हुई फसल के लिए मुआवजा देने की शुरुआत की और कृषि कर्ज माफ करने जैसे किसान हितैषी निर्णय लिए थे।
उसी तर्ज पर जननायक देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए चौण् ओम प्रकाश चौटाला ने किसानों के उत्थान के लिए इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर पहली कलम से प्रदेश के किसानों के कर्जे माफ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इनेलो बसपा गठबंधन की पहली प्राथमिकता फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने और एमएसपी की कानूनी गारंटी देने की होगी ताकि किसानों को उसकी फसल का उचित मूल्य मिल सके और किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो सके।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714