आज की ख़बरहरियाणा

वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के पहले पेटेंट से नवाचार को मिलेगी नई गतिः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

कुरुक्षेत्र, 26 अगस्त। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय ने नवाचार एवं बौद्धिक संपदा सृजन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपना पहला पेटेंट प्रकाशित कराया है। भारत सरकार के पेटेंट, डिज़ाइन एवं ट्रेडमार्क महानियंत्रक कार्यालय द्वारा प्रकाशित इस पेटेंट का शीर्षक सिस्टम एंड मैथड फॉर एनालाईजिंग एंटीसिडेंटस एंड कांसिक्यूएंस आफ इनपल्स बाइंग इन आनलाइन शापिंग एनवायरनमेंटस है। यह पेटेंट वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर तेजेन्द्र शर्मा तथा उनकी शोधार्थी कवलजीत कौर द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय का पहला पेटेंट विश्वविद्यालय में नवाचार, अंतर्विषयी शोध तथा बौद्धिक संपदा सृजन को मिल रहे बढ़ते प्रोत्साहन का परिचायक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ विश्वविद्यालय के शोध परिवेश को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नवाचार आधारित भारत के निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।
प्रो. तेजेन्द्र शर्मा ने कहा कि यह आविष्कार ऑनलाइन खरीदारी के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा किए जाने वाले आकस्मिक क्रय व्यवहार के कारणों और उसके परिणामों के विश्लेषण के लिए एक नवीन प्रणाली एवं कार्यविधि प्रस्तुत करता है। व्यवहार विज्ञान तथा आधुनिक संगणकीय तकनीकों के समन्वय से विकसित यह प्रणाली ई-वाणिज्य कंपनियों, शोधकर्ताओं, विपणन विशेषज्ञों तथा नीति-निर्माताओं के लिए उपभोक्ता व्यवहार को समझने और उसके पूर्वानुमान में उपयोगी सिद्ध हो सकती है। इस पेटेंट के लिए आवेदन 11 जून 2026 को किया गया था, जिसका प्रकाशन 7 अगस्त 2026 को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा किया गया। वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के लिए यह उपलब्धि विशेष महत्व रखती है, क्योंकि यह संकाय का पहला प्रकाशित पेटेंट है।
प्रो. तेजेन्द्र शर्मा ने कहा कि संकाय का पहला प्रकाशित पेटेंट नवाचार और बौद्धिक संपदा सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वाणिज्य एवं प्रबंधन के क्षेत्र में शोध कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आँकड़ा विश्लेषण, उपभोक्ता व्यवहार तथा डिजिटल प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यावहारिक एवं उद्योगोन्मुख समाधान विकसित कर रहा है। शोधार्थी कवलजीत कौर ने कहा कि यह उपलब्धि युवा शोधकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। इससे यह संदेश मिलता है कि गुणवत्तापूर्ण शोध को नवाचार के साथ जोड़कर उपयोगी बौद्धिक संपदा के रूप में विकसित किया जा सकता है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button