विदेशों में ‘हनुमान अंश’ का जलवा, 12 दिनों में $3.5 मिलियन पार कर बनी 2026 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

हनुमान अंश’ फिल्म की ग्लोबल लेवल पर शानदार कमाई जारी है। इस तरह से होमबले ओवरसीज़ अपने ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन फुटप्रिंट का दायरा बढ़ाना जारी रखे हुए है। ‘हनुमान अंश’ फिल्म सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ते हुए, अपनी शानदार कहानी से दुनियाभर में नए मुकाम अपने नाम करती जा रही है। 11 सितंबर को इंटरनेशनली रिलीज़ हुई, यह फिल्म केवल 12 दिनों में ओवरसीज़ कलेक्शंस के मामले में $3.5 मिलियन से ज्यादा की कमाई अपने नाम कर चुकी है। इस तरह से यह 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओवरसीज़ ग्रॉसर बनकर सामने आई है।
यह उपलब्धि ‘हनुमान अंश’ के सफर में एक हमेशा याद रखने वाली कड़ी जोड़ती है, जिसे इंडिया के बाहर भी दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने केवल 12 दिनों में आस्था, भक्ति, और महाराजजी के सीख पर आधारित कहानी के जरिए ओवरसीज़ मार्केट में अपना दम दिखा दिया है। यह कहना होगा कि यह कहानी इंटरनेशनल दर्शकों से भी अपना जुड़ाव बनाने में सफल रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
फिल्म की ग्लोबल लेवल पर फिनोमिनल परफॉर्मेंस होमबले ओवरसीज़ के लिए भी एक अहम उपलब्धि है, क्योंकि इस तरह से यह इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन की दुनिया में अपनी मौजूदगी को लगातार मज़बूत करता जा रहा है। भारतीय कहानियों को इंटरनेशनल ऑडियंस तक ले जाने पर बढ़ते फोकस के साथ, होमबले ओवरसीज़ ऐसी फ़िल्मों की पहुंच को बढ़ा रहा है जो एक मजबूत कल्चरल और भावनात्मक जुड़ाव लेकर आती हैं।