कुरुक्षेत्र, 8 सितम्बर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. ऋषि पाल मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. महासिंह पूनिया ने की।
मुख्य अतिथि डॉ. ऋषि पाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। हिंदी भाषा के साथ-साथ पत्रकारिता, जनसंचार, अनुवाद, लेखन, डिजिटल मीडिया तथा विभिन्न रचनात्मक क्षेत्रों में विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी भाषा एवं संप्रेषण कौशल को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि इस प्रकार के मंच विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छात्र मिलन समारोह विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. जसबीर सिंह सहित शिक्षक व शोधार्थी मौजूद रहे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें