#Viral

चंडीगढ़ से दिल्ली कैसे पहुंचे; रूट पर कौन से रास्ते खुले, जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, लोगों से ये खास अपील

किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के चलते हरियाणा और दिल्ली के बीच बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। इस बीच कुछ रास्ते जो लोगों के आवागमन के लिए खुले रखे जा रहे हैं तो उन रास्तों पर ट्रैफिक जाम की भयानक स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर यात्रा करने वाले लोग काफी परेशान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि कैसे चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचा जाये और कैसे दिल्ली से चंडीगढ़।

 

फिलहाल हरियाणा पुलिस ने चंडीगढ़-दिल्ली रूट के लिए नई ट्रैफिक एडवाइजरी  जारी की है। हरियाणा पुलिस ने बताया है कि, चंडीगढ़-दिल्ली के बीच लोग किन रस्तों का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। वहीं हरियाणा पुलिस ने अपील है कि, लोग पंजाब-चंडीगढ़ के लिए एहतियात के तौर पर रेल मार्ग का ही उपयोग करें।

 

चंडीगढ़ से दिल्ली कैसे पहुंचें?

हरियाणा पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजारी के अनुसार, चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले लोग पंचकूला, बरवाला, दो सदका, बराड़ा, बबैन, लाडवा, पिपली, कुरूक्षेत्र के रास्ते अथवा पंचकूला, बरवाला, यमुनानगर (एनएच-344), लाडवा, इंद्री, करनाल होते हुए दिल्ली पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़ें ...  एक्स लवर का 'Live मर्डर' देखने सहेली के साथ पहुंची थी युवती, उगले कई राज

 

दिल्ली से चंडीगढ़ कैसे पहुंचें?

जबकि दिल्ली से चंडीगढ़ जाने के लिए लोग करनाल, इंद्री, लाडवा, यमुनानगर (एनएच-344), बरवाला, पंचकूला होते हुए अथवा करनाल, पिपली, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दो सदका, बरवाला, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं।

 

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button