एसआईआर के खिलाफ हल्ला, जंतर-मंतर मार्च के दौरान 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में

नई दिल्ली
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर के पास ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के कार्यकर्ताओं और और लेफ्ट संगठनों ने प्रदर्शन किया। पटेल चौक से जंतर-मंतर की ओर मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश की।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड तोडक़र आगे बढऩे का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण संग 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसआईआर के खिलाफ और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प भी हुई। एआईएसए की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के नेतृत्व में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, नित्या रामकृष्णन, पल्लव सिसौदिया, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव समेत कार्यकर्ता पटेल चौक पर जुटे। यहां से जंतर-मंतर की ओर मार्च शुरू किया गया।
सीजेपी के प्रदर्शन पर एक्शन, आयोजकों संग 500 लोगों पर एफआईआर
मुंबई। मुंबई के शिवाजी पार्क में दो अक्तूबर को हुए सीजेपी प्रदर्शन के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में सीजेपी के प्रदर्शन के आयोजकों और 400-500 अज्ञात सीजेपी समर्थकों/प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में क्राइम नंबर 515/26 दर्ज किया गया है। यह मामला आईपीसी की धारा 189, 223 और महाराष्ट्र्र पुलिस एक्ट की धारा 37(1)(3)/135 के तहत दर्ज किया गया है।