आज की ख़बरपंजाब

गैंगस्टरां ते वार के 227वें दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 551 स्थानों पर छापेमारी; 225 व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़, 4 सितंबर

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 227वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों के रूप में पहचाने गए और मैप किए गए 551 स्थानों पर छापेमारी की।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।

227वें दिन पुलिस टीमों ने 225 व्यक्तियों को दो हथियारों सहित गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल 67,864 गिरफ्तारियां हुई हैं।

इसके अलावा 252 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान आठ फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं और अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपना अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ 552वें दिन भी जारी रखा है, जिसके तहत आज 67 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 235 ग्राम हेरोइन, 470 ग्राम अफीम, 5294 नशीली गोलियां और 2250 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। इसके साथ केवल 552 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 77,124 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 10 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button