देश विदेश

चीन के पड़ोस में भारत की मिसाइलों की धमक, बढ़ी डील की तैयारी में फिलीपींस, कई घातक हथियारों पर नजर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का दबदबा पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। मई, 2025 में ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस की ताकत का अंदाजा पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि दुनिया के तमाम देशों ने अपनी आंखों से देखा। इसके बाद से ही पश्चिम से लेकर दक्षिण पूर्व एशिया तक के देश इस क्रूज मिसाइल को खरीदने की होड़ में जुटे हैं। इसी बीच अब फिलीपींस से एक बड़ी खबर सामने आई है। फिलीपींस, भारत के साथ एक बड़ा डिफेंस डील करने जा रहा है, जिसमें ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, भारत और फिलीपींस के बीच डिफेंस डील को और मजबूत करने की तैयारी चल रही है। दोनों देश कई बड़े डिफेंस डील पर बातचीत कर रहे हैं। इनमें ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, आकाश एयर डिफेंस सिस्टम, पिनाका रॉकेट लॉन्चर, हेलिकॉप्टर और स्पेस में सहयोग शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिलीपींस अपनी सेना के लिए ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम की कम से कम छह एक्सट्रा बैटरी खरीदने पर विचार कर रहा है। इसके अलावा, वह भारत से आकाश एयर डिफेंस सिस्टम की पांच से अधिक रेजिमेंट और पिनाका रॉकेट लॉन्चर खरीदने की भी योजना बना रहा है। ब्रह्मोस मिसाइल के अलावा फिलीपींस भारत के दूसरे हथियारों को खरीदने पर भी विचार कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, फिलीपींस अपनी थल सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए भारत से आकाश एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने को लेकर बातचीत कर रहा है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

भारत ने दिया यह प्रस्ताव

भारत ने फिलीपींस को अपने नेवी के वॉरशिप पर भी ब्री्मोस मिसाइल लगाने का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव इसलिए महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि फिलीपींस ने जमीन से मिसाइल दागने वाले लॉन्चर के भारी वजन को लेकर चिंता जताई है। देश के कई इलाकों में पहाड़ और ऊबड़-खाबड़ रास्ते हैं। साथ ही, सडक़ों की हालत भी अच्छी नहीं है। ऐसे में भारी लॉन्चर को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, फिलीपींस ने अभी तक नेवी के वॉरशिप पर ब्रह्मोस मिसाइल लगाने को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button